Thursday, May 31, 2018

यशोदा के आँगन की भोर

एक हाथ माखन दूजे मुरलिया,
यशोदा के लाला की बाजे पयलिया,
एक-एक पग ठुमक-ठुमक
चालें कन्हैया,
यशोदा के लाला की बाजे पयलिया,
आगेआगे कान्हा पीछे पीछे
मैया

तन्हाईयों के काले नाग

तन्हाईयों के काले नाग,        मुझे डस रहे हैं,
तेरी एक झलक पाने को,       हम तरस रहे हैं,
गर्म हवाओं के झोंके,            मुझसे ही चल रहें है,
ठंडी फुहार देजा ,                कि हम जल रहे हैं,
मुझसे दूर रह कर,                मेरे दिल मे   रह रहे हो,
दिल मे रहने वाले ,             अब कहाँ जा रहा हो,
मोहब्बत का डिपोजिट,           तेरे नाम कर रहे हैं ,
मोहब्बत का अकाउंट ,        अब बंद कर रहे है,
तुझसे मोहब्बत करके,         सूली पे चढ गये हैं,
सारे जमाने को ,                 अब अलविदा कह रहे है,
तुझसे न मिले पाने का गम,    संग ले जा रहे हैं,
मिलोगे अगले जन्म में,         यह दुआ मना रहे है ,

Wednesday, May 30, 2018

मेरी सहेली

तू हूरिस्तान की हूर हैं,
तू किसी नजर का नूर है
नूरुन्निशा कहूँ  तुझे,
तू मेरी नज़र का नूर है,
स्नेह और प्रेम भरपूर है,
हर बुराई से दूर है ,
कुछ कर गुजरने का सुदूर है,
पर मंजिल अभी दूर है,
कभी संध्या सी नीरवता,
कभी उषा सी चंचलता,
दामिनी की सहेली है,
पर एक अंजान पहेली है,




🙏🙏🙏

पूर्णिमा की चाँदनी

कूलन मे फूलन मे मेरे गाँव के आँगन मे छुटक रही पूनम की चाँदनी
चाँदी सी धवल विमल दूध सी चाँदनी,तारों की झिलमिल सीओढे चुनरिया,चंद्रमा  के  दर्पण मे रूप  निहारती,




🙏🙏🙏