तुम वहारों के झोकों की तरह आए,
और एक खुशी की लहर दौड़ा कर चले गए,
तुम शीतल हवा हो,या प्रश्नो के साये,
यातुम कोई गीत होतुम,जिसे कोई हरवार गुनगुनाये, तुम वहारों के झोकों की तरह आए,
फूलो सी सुगं हो तुम,हर तितली मंडराये,
चंदन बन गए हो तुम,कोई नागिन न लिपट जाए,
तुम वहारों के झोकों की तरह आए,
बड़े कठिन जीवन के पथ है,कोई पथ भटक न जाए,
फिसलन भरे है रस्ते,पैर फिसल न जाए
तुम वहारों के झोकों की तरह आए,
तुम्हारी मीठी बातों पर कोई न मर जाए,
प्रेम जैसी पहेली से कहीं साक्षात्कार न हो जाए,
तुम वहारों के झोकों की तरह आए,
जीवन खुशियों से भर जाए,हर खुशी सौ खुशी लाए,
मुझको दुआ देने वाले,मेरी दुआ तुझे लग जाए,
तुम वहारों के झोकों की तरह आए,
जब आसमा पर चांद देखू मेरी सूरत नजर आए,
जब तलक देखू तुझे,जब तलक तू नजर आए,
तुम वहारों के झोकों की तरह आए, और------
"दामिनी"